नंदकट्ठी । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेगांव में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया।
बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



